निजीकरण के विरोध में विद्युत यूनाईटेड फोरम का धरना प्रदर्शन कार्य बहिष्कार

निजीकरण के विरोध में विद्युत यूनाईटेड फोरम का धरना प्रदर्शन कार्य बहिष्कार

दमोह! म.प्र. यूनाईटेड फोरम को आव्हान पर आज देश व्यापी कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन विद्युत मंडल प्रांगण किल्लाई नाका पर किया गया। संसद के मानसून सत्र में इलेक्ट्रिसिटी अमेण्डमेड बिल 2021 प्रस्तुत कर पारित कराने की तैयारी सरकार ने कर रखी है। आज पूरे देश में सभी प्रदेशों में ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन, हॉल इण्डिया फेडरेशन ऑफ पॉवर डिप्लोमा इंजीनियर्स, ऑल इण्डिया फेडरेश ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉईस (एटक), इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉईस फेडरेश ऑफ इण्डिया (सीटू), इंडियन नेशनल इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन (इंटक) और ऑल इंडिया पावरमेन्स फेडरेशन के आव्हान पर इस बिल को संसद में पेश होने से रोकने के लिये धरना प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार किया गया। संगठन की मांग है कि पहले यूनियन के पदाधिकारी एवं विद्युत विभाग के प्रमुख लोगों के साथ चर्चा हो निजीकरण न किया जायें आज दमोह जिले के सभी अधिकारी / कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुये धरना प्रदर्शन में सागर क्षेत्र के मुख्य अभियंता के.एल. वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुये उन्हाने अपने उदबोधन में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी से एकजुट होकर अपने अंदर ऊर्जा पैदा कर आंदोलन को सफल बनाने की बात कही उन्होंने संविदा एवं आउटसोर्स के नौजवान साथियों से भी अपने भविष्य को बचाने के लिये निजीकरण को विरोध सशक्त रूप से करने का आवहान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधीक्षण अभियंता व्ही.डी. पांडे ने सभी से संगठित होकर आंदोलन को सफल बनाये आव्हान किया यूनाईटेड फोरम के संयोजक आर. के. अरोरा, अध्यक्ष संजय पलनीटकर कार्यवाहक अध्यक्ष हिरदेश चतुर्वेदी ने भी अपनी बात रखी। आगामी आंदोलन व कार्यक्रम की जानकारी देते हुये कर्मचारी नेता लक्ष्मण सिंह राजपूत ने बताया कि आगामी 1 अगस्त से 5 अगस्त तक जनजागरण अभियान चालाया जावेगा जिसके काली पट्टी लगाकर सभी अधिकारी / कर्मचारी कार्य करेंगे उसके बाद 10 अगस्त को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके उपरांत 22 अगस्त से 24 अगस्त तक 3 दिवसीय कार्य बहिष्कार करेंगे कोई भी अधिकारी कर्मचारी कार्य नहीं करेगा अगर शासन तब भी मांगों को नहीं मानती है तो 6 सितम्बर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जावेगा। कार्यक्रम का संचालन एल.पी. तिवारी एवं पी.एल. विश्वकर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से इंजी. ओ.पी. सोनी, इंजी. प्रशांत सिंह, इंजी. डी.के. सोनी, इंजी. प्रभात साहू, आर. के. विश्वकर्मा, इंजी. संदीप धुर्वे, महेन्द्र राय, आर. के. सहाय, फरीद अंसारी, रफीक खान, के.के. तिवारी, एम. एम. बेग, नरेश पाटकार, बृजेन्द्र साहू, अख्तर अली, मनीष दुबे, दीपक धुर्वे, जुगेन्द्र अहिरवार, पुष्पेन्द्र कनौजिया, श्यामनाथ सेन, द्वारका उपाध्याय, अशोक असाटी, विजय श्रीवास्तव, सूरज पटेल, सहित हटा पथरिया सहित सभी वितरण केन्द्रों से साथी सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment