दुकान से चोरी हुए 47 हजार रुपये एक घंटे में बरामद, बांदकपुर पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा दमोह जिले की बांदकपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का महज एक घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी गए रुपये बरामद कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रतीक डबुल्या निवासी बांदकपुर ने 14 मई 2026 को चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बर्तन दुकान की पेटी से कोई अज्ञात चोर करीब 48 हजार रुपये चोरी कर ले गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को…
Read MoreAuthor: samvad
एसपी आनंद कलादगी ने ली परेड की सलामी, बेहतर टर्नआउट वालों को किया पुरस्कृत
एसपी आनंद कलादगी ने ली परेड की सलामी, बेहतर टर्नआउट वालों को किया पुरस्कृत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने रक्षित केंद्र में 15 मई शुक्रवार को साप्ताहिक जनरल परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान बेहतर टर्नआउट और यूनिफॉर्म वाले अधिकारी-कर्मचारियों को एसपी ने इनाम देकर पुरस्कृत किया। शुक्रवार की जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, डीएसपी और थाना प्रभारियों सहित जिले के 150 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। परेड पश्चात पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक…
Read Moreदमोह में फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, “ऑपरेशन FACE” में दो आरोपी गिरफ्तार
दमोह। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन FACE (Facial Authentication and Compliance Enforcement)” के तहत पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस मुख्यालय एवं राज्य साइबर सेल भोपाल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने वर्ष 2019 से 2021 के बीच जारी सिम कार्डों की जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि कुल 1204 सिम कार्ड फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक्टिवेट किए…
Read Moreवृद्धजन सम्मान और सेवा के पात्र, किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं- कलेक्टर प्रताप नारायण यादव अपना-घर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, बुजुर्गों से की चर्चा अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
जिले के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज अपना-घर (वृद्धाश्रम) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं और दैनिक जीवन की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर यादव ने कहा, वृद्धजनों की सेवा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी लोगों को बेहतर सुविधा, सम्मानजनक वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान अधिकांश बुजुर्गों ने अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें…
Read Moreदमोह में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की सामग्री जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार
दमोह में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की सामग्री जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार दमोह। शहर के पॉश इलाके में संचालित एक बड़े अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पिछले करीब दो महीनों से यह गिरोह किराए के मकान में रहकर करोड़ों रुपए का ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालित कर रहा था, लेकिन आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस को छत्तीसगढ़ से संदिग्ध पैसों के ट्रांजेक्शन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में…
Read Moreत्यौहारों को लेकर दमोह प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने किया प्रमुख स्थलों का निरीक्षण
त्यौहारों को लेकर दमोह प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने किया प्रमुख स्थलों का निरीक्षण” चैत्र नवरात्र, ईद और हिन्दू नववर्ष जैसे आगामी त्योहारों को देखते हुए दमोह जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर अनिल राठौर ने अधिकारियों की टीम के साथ शहर के प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर राठौर ने बड़ी देवी मंदिर, फुटेरा तालाब और ईदगाह स्थल सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात…
Read Moreपथरिया में 195 करोड़ की लागत से बनेगा रिंग रोड, दो फ्लाईओवर भी होंगे शामिल
तहसील स्तर पर स्वीकृत हुआ प्रदेश का पहला रिंग रोड, तेजी से होगा विकास – राज्यमंत्री लखन पटेल पथरिया में 195 करोड़ की लागत से बनेगा रिंग रोड, दो फ्लाईओवर भी होंगे शामिल प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ने बताया कि यहाँ 195 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड निर्माण की स्वीकृति मिल गई है, उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह प्रदेश का पहला…
Read Moreदमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत अपराधियों की परेड, त्यौहारों पर सुरक्षा सख्त
दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत अपराधियों की परेड, त्यौहारों पर सुरक्षा सख्त दमोह। आगामी होली और रमजान के त्यौहारों को देखते हुए दमोह पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा ‘ऑपरेशन अंकुश’ की शुरुआत की गई है। अपराधियों में खौफ, पुलिस की पैनी नजर इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने पिछले पांच वर्षों के सक्रिय अपराधियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। अभियान…
Read Moreखाकी की समझाइश से महकी गृहस्थी: बजरिया चौकी में पति-पत्नी ने भुलाए गिले-शिकवे, साथ रहने का लिया संकल्प
खाकी की समझाइश से महकी गृहस्थी: बजरिया चौकी में पति-पत्नी ने भुलाए गिले-शिकवे, साथ रहने का लिया संकल्प दमोह। जब रिश्तों में कड़वाहट आ जाए, तो अक्सर मामले कोर्ट-कचहरी और पुलिस की कार्रवाई तक पहुँच जाते हैं, लेकिन दमोह की बजरिया चौकी (थाना कोतवाली) में एक सुखद तस्वीर सामने आई है। यहाँ पुलिस की मध्यस्थता और परिजनों की मौजूदगी में एक टूटता हुआ परिवार फिर से जुड़ गया। क्या था मामला? बजरिया वार्ड नंबर 08 (ग्राम बड़ापुरा) निवासी प्रमोद अहिरवार (32 वर्ष) और उनकी पत्नी श्रीमती विनीता के बीच पिछले…
Read Moreफुटेरा कला में बड़ा हादसा: बारात से भरी पिकअप पलटी, करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
फुटेरा कला में बड़ा हादसा: बारात से भरी पिकअप पलटी, करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुटेरा कला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारात से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वाहन में 20 से अधिक लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज रफ्तार में थी और संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल 108…
Read More