राजुल चौराहा बने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष

नवनियुक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजुल चौरहा का हुआ भव्य स्वागत

 

दमोह – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दीनदयाल नगर मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजुल चौरहा का हृदय स्थल घंटा घर पर युवाओं द्वारा पुष्प मालाएं पहनाकर, आतिशबाजी एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी, मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक निगम अध्यक्ष राहुल सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला महामंत्री सतीश तिवारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजुल चौरहा को बधाई देते हुए कहा कि चौरहा की नियुक्ति पर समस्त युवाओं में हर्ष व्याप्त है, चौराहा के नेतृत्व में युवा मोर्चा नए आयाम निर्मित करेगा।

राहुल सिंह ने कहा कि राजुल चौरहा को नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं पूर्ण विश्वास है कि राजुल चौरहा के नेतृत्व में युवाओं को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य कर संगठन को मजबूत बनाएंगे।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण मोर्चा है जिसमें सदैव ऊर्जावान एवं जुझारू युवाओं को संगठन में एक महत्वपूर्ण दायित्व के रूप में राजनीति के रीति नीति सीखने का अवसर प्राप्त होता है राजुल चौरहा पर पूर्ण विश्वास है कि वह अपनी लगन और मेहनत से युवाओं के बीच में संगठन को मजबूत बनाएंगे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृज भूषण गर्ग, संजय सेन, अमित बजाज, जिला मंत्री संजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, राजेंद्र चौरसिया, श्याम विश्वकर्मा, दीपेश उपाध्याय, आलोक मुखरैया, महेंद्र राठौर, कार्तिक शेलार, मयंक सिंह तोमर, अबरार चिश्ती, बब्लू विश्वकर्मा, ओम विश्वकर्मा मनीष असाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं की उपस्थिति रही

Related posts

Leave a Comment