कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह ने 3-3 हजार मैट्रिक टन के (दो) वेयरहाउसो का किया उद्घाटन*

*कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह ने 3-3 हजार मैट्रिक टन के (दो) वेयरहाउसो का किया उद्घाटन*

आज हरपालपुरा (पटेरा) में जय मां शीतला वेयरहाउस (संचालक- श्री दिनेश सोनी जी) एवं श्री राम गोपाल विहार हाउस (संचालक- श्री शुभम सोनी जी पिताश्री मोहन लाल सोनी जी) के 3-3 हजार मैट्रिक टन के दो वेयरहाउससो का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह, अध्यक्ष मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक एवं कारपोरेशन द्वारा किया गया। राहुल सिंह जी ने विस्तार से नवीन वेयरहाउस बनाने की प्रक्रिया को बड़े ही सरल रूप में सबके समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पूर्व में अनाज भंडारण हेतु वेयरहाउसो की कमी प्रदेश में बनी रहती थी! लेकिन आज प्रदेश में भंडारण क्षमता बढ़ी है। प्रदेश के हर जिले में भंडारण हेतु, पर्याप्त क्षमता के वेयरहाउस बन चुके। इसके लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर हट्टा विधायक श्री पीएल तंतवाय जी, पूर्व विधायक श्री विजय सिंह राजपूत जी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजू ठाकुर जी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री आलोक अहिरवाल जी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक मिश्रा जी, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री श्री सुनील रोहित जी, मंडल अध्यक्ष पटेरा श्री राजेंद्र सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री देवकीनंदन पटेल जी, जनपद सदस्य श्री जय हजारी जी, डॉक्टर सूरत सिंह जी, श्री वीरेंद्र सोनी जी सहित पार्टी के जेस्ट-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related posts

Leave a Comment