माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा के संबंध में सैलवाड़ा परीक्षा केंद्र में केंद्र अध्यक्ष फागूलाल और राम प्रसाद को पुलिस रिमांड पर लिया गया-पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह

माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा के संबंध में सैलवाड़ा परीक्षा केंद्र में केंद्र अध्यक्ष फागूलाल और राम प्रसाद को पुलिस रिमांड पर लिया गया-पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह
कार्यवाही जारी है
दमोह : 21 मार्च 2023
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा की कल की घटना के संबंध में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सैलवाड़ा परीक्षा केंद्र में केंद्र अध्यक्ष फागूलाल और राम प्रसाद को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया पुरुषोंतम लाल और छोटू रजक जेल भेज दिए गए हैं। श्री सिंह ने बताया कि इस संबंध में कार्यवाही जारी है।
सैलवाड़ा केंद्र के केंद्र अध्यक्ष फागूलाल पटेल को संभाग आयुक्त सागर संभाग सागर ने लापरवाही के आरोप में किया निलंबित
दमोह : 21 मार्च 2023
कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा की कल की घटना के सम्बंध में शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सैलवाड़ा केंद्र के केंद्र अध्यक्ष फागूलाल पटेल को संभाग आयुक्त सागर संभाग सागर ने लापरवाही के  आरोप में निलंबित कर दिया है।

Related posts

Leave a Comment