पर्यावरण संरक्षण हेतु न्यायिक अधिकारी सप्ताह में 02 दिन करेंगे दोपहिया वाहन का प्रयोग*

*पर्यावरण संरक्षण हेतु न्यायिक अधिकारी सप्ताह में 2 दिन करेंगे दोपहिया वाहन का प्रयोग*
*दमोह के न्यायिक अधिकारियों का अनुपम प्रयास*

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह आनंद कुमार तिवारी द्वारा ईधन की बचत एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु दमोह में पदस्थ न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित कर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान न्यायिक अधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं ईधन की बचत को ध्यान में रखते हुऐ सभी न्यायिक अधिकारी सप्ताह में 02 दिन दोपहिया वाहन का प्रयोग कर दो न्यायिक अधिकारी एक ही वाहन से मोटरयान अधिनियम का पालन सुनिश्चित करते हुए न्यायालय पहुंचेंगे।
जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया पर्यावरण प्रदूषण समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है और इसका समाधान भी मानव के हाथ में है। यदि हम साथ मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करें तो निश्चित ही हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बना सकते है। प्रदूषण न सिर्फ मानव को प्रभावित करता है अपितु जीव-जंतुओं के जीवन को भी खतरे में डालता है,

 

इसके साथ ही वाहन से निकलने वाला कार्बन मोनो ऑक्साईड वातावरण को प्रदूषित करता है, जिससे मानव के लिए अमूल्य जीवनदाई ऑक्सीजन प्रदूषित हो रही है, जिसे बचाना हमारा दायित्व है। इस हेतु दमोह के दो न्यायिक अधिकारी सप्ताह में 2 दिन एक दोपहिया वाहन का प्रयोग कर पर्यावरण को संरक्षित करने का अनुपम प्रयास करेंगे,

Related posts

Leave a Comment