भाई ही निकला भाई का हत्यारा: संपत्ति विवाद और बीमा पॉलिसी बनी वजह, सुपारी किलिंग के पैटर्न पर दिया वारदात को अंजाम, मृतक का भाई निकला घटना का मास्टर माइंड।

भाई ही निकला भाई का हत्यारा: संपत्ति विवाद और बीमा पॉलिसी बनी वजह, सुपारी किलिंग के पैटर्न पर दिया वारदात को अंजाम, मृतक का भाई निकला घटना का मास्टर माइंड।

 

— थाना दमोह देहात क्षेत्र में 23 जून को मढाहार दमयंतीनगर की पहाड़ी पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। प्रारंभिक छानबीन में युवक की पहचान दयाराम लोधी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम रीठी, थाना सिमरिया, जिला पन्ना के रूप में हुई।

 

मर्ग कायम कर जांच में जुटी दमोह देहात पुलिस ने जब शव की परिस्थितियों का विश्लेषण किया, तो यह स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या गला घोंटकर की गई है। इस आधार पर थाना दमोह देहात में हत्या का मामला (प्रकरण क्रमांक 447/25) अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया।

 

जंगल और सुनसान इलाके में हुई इस अंधी हत्या ने पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने सायबर, तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की।

 

कुछ ही घंटों की गहन जांच के बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि हत्या करवाने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक का सगा भाई ही था।

 

दमोह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पन्ना जिले से गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रचना मिश्रा थाना प्रभारी दमोह देहात, सउनि अकरम, सउनि अभय सिंह, प्र.आर. 840 आलोक भारद्वाज, प्र.आर. 286 मुकेश दुबे, प्र.आर. 144 संजय पाठक, प्र.आर. राधेश्याम मिश्रा, प्रआर सचिन नामदेव आर. 589 देवेन्द्र, आर 736 अखिलेश साहू, आर 456 जितेन्द्र थाना दमोह देहात, प्र.आर. राकेश अठ्या, आर. मयंक दुबे, आर रोहित, आर अजीत सायबर सेल, सैनिक महफूज, साहबलाल जबलपुरनाका।

Related posts

Leave a Comment