जिले में दवा दुकानों का सतत् निरीक्षण जारी
औषधि निरीक्षक द्वारा सनमीत फार्मास्युटिकल दमोह की सघन जांच
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिले में दवा दुकानों सतत् निरीक्षण जारी हैं।
औषधि निरीक्षक दमोह द्वारा दमोह में घंटाघर के पास संचालित सनमीत फार्मास्युटिकल पर सघन जांच की गई। जांच के दौरान मेडिकल में क्रय विक्रय होने वाली दवाइयों का रिकॉर्ड चेक किया गया। विक्रय होने वाली विभिन्न दवाओं (कफ सिरप, पेडियाट्रिक सिरप, कार्डिक कैटेगरी एवं अन्य) के 9 नमूने लिए गए जिन्हें जांच हेतु शासकीय प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा।
