दमोह पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान

दमोह से बड़ी खबर — पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान

दमोह। सड़क सुरक्षा को लेकर दमोह पुलिस लगातार अभियान चला रही है। आज शहर के कोतवाली चौराहा पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी स्वयं सड़क पर उतरकर राहगीरों को हेलमेट पहनाकर जागरूक करते नज़र आए।

एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दोपहिया वाहन चालकों को रोककर हेलमेट पहनने के फायदे बताए और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान बिना हेलमेट चल रहे कई युवाओं को मौके पर ही हेलमेट पहनाया गया और सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया गया।

 

अभियान के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क हादसे लापरवाही से बढ़ते हैं और हेलमेट सिर की सुरक्षा का सबसे बड़ा कवच है। दमोह पुलिस द्वारा यह पहल नागरिकों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

कोतवाली चौराहा पर चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम में अन्य पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी इसी तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

 

दमोह पुलिस की यह पहल हर जगह सराहना पा रही है।

Related posts

Leave a Comment