दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
1.50 लाख की स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया। इसी क्रम में 25 जनवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर जटाशंकर मुक्तिधाम के पास, दमोह में दबिश दी गई।
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी
शोहिल खान पिता शरीफ खान (उम्र 25 वर्ष), निवासी करके मोहल्ला, दमोह
के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक एवं एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया।
आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना कोतवाली दमोह में
अपराध क्रमांक 61/26, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जप्त मशरूका
10 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग ₹1,50,000)
एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि अलजार सिंह, प्र.आर. अभिषेक चौबे, अजीत दुबे, देवेन्द्र रैकवार, महेश यादव, आर. नरेन्द्र पटैरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा एवं आकाश पाठक की कार्रवाई सराहनीय रही।
दमोह पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन,,,,

