दमोह में अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा गया: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल–कट्टा और कार समेत 02 आरोपी गिरफ्तार
दमोह।
जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दमोह कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण यह है कि पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 25.01.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मोला अली की पहाड़ी, सर्किट हाउस दमोह क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी
लकी पिता नंदन यादव (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम एरोरा, चौकी जबलपुर नाका दमोह
एवं
अजय पिता केशव प्रसाद शुक्ला (उम्र 21 वर्ष), निवासी जबलपुर नाका, महेश राय के घर के पीछे, दमोह
को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा मय एक राउंड, एक 32 बोर पिस्टल एवं एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक MP 20 CG 1118 जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल कीमत आंकी जा रही है।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 64/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 130, 177(3) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
⭐ सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार,
सउनि अलजार सिंह,
प्र.आर. अभिषेक चौबे, अजीत दुबे, कलीम खान,
प्र.आर. देवेन्द्र रैकवार, महेश यादव,
आर. नरेन्द्र पटैरिया,
ब्रजेन्द्र मिश्रा, आकाश पाठक
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
