थाना जबेरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर 294 पाव अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

थाना जबेरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
मुखबिर की सूचना पर 294 पाव अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
दमोह | संवाद समाचार
थाना जबेरा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता 29 जनवरी 2026 की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिली।
मुखबिर ने जानकारी दी कि ग्राम गुबरा कला में खेल ग्राउंड के पास स्थित रामजी झारिया के बाड़े में अवैध रूप से शराब संग्रहित की गई है। सूचना की पुष्टि कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।
रेड के दौरान पुलिस ने तीन खाकी रंग के कार्टूनों में रखी 294 पाव लाल पाव मसाला शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 29,400 रुपये बताई जा रही है। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
👤 गिरफ्तार आरोपी
नाम: रामजी पिता सुनील झारिया
उम्र: 18 वर्ष
निवासी: ग्राम गुबरा कला
थाना: जबेरा
📦 जप्त मशरूका
294 पाव लाल पाव मसाला
कुल 06 पेटी
अनुमानित कीमत – ₹29,400
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास सिंह चौहान, उप निरीक्षक गणेश दुबे, प्रधान आरक्षक 342 रणधीर सिंह, आरक्षक 559 वीरेन्द्र बाड़ेकर एवं आरक्षक 272 शैलेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related posts

Leave a Comment