
जबेरा शासकीय महाविद्यालय के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत 7 दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण विशेष शिविर का आयोजन ग्राम खैरी सिंगौरगढ़ में किया जा रहा है।शिविर की थीम डिजिटल साक्षरता के लिए युवा विषय पर आधारित है।शिविर में दैनिक प्रार्थना,प्राणायाम(योगासन) नाश्ता,परियोजना कार्य,भोजन व्यवस्था इसके उपरांत बौद्धिक सत्र के साथ ग्राम से संपर्क,ग्रामीण खेलकूद,सांस्कृतिक संध्या आदि आयोजित की जाती है। शिविर के तीसरे दिन बौद्धिक सत्र में जिला जनसंपर्क अधिकारी वाई ए कुरैशी पहुंचे।जिन्होंने छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए जीवन में सफल होने के लिए तीन मूल मंत्र बतलाएं। उन्होंने बताया कि हमारे जीवन शैली किस प्रकार की होनी चाहिए,समय का हमारे जीवन में क्या महत्व है क्योंकि सभी को बराबर एक सा समय मिलता है सभी के पास 24 घंटे होते हैं वह समय का किस प्रकार से उपयोग करते हैं वही समय उनकी सफलता निर्भर करती है। इसके साथ उन्होंने बताया कि सभी को हमेशा सकारात्मक सोच रखना चाहिए। सभी एक सपना देखते हैं उसे हमें पूर्ण करने के लिए लगन से एकाग्र होकर मेहनत करनी चाहिए।हमेशा माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने होम्योपैथिक दवा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अपने दैनिक जीवन में अनुभव किया उदाहरण के माध्यम से रोचक तरीके से छात्राओं को मोटिवेट किया इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं से कहा कि हमें सोशल मीडिया से दूर रहना है क्योंकि वर्तमान में एआई का जमाना है। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग से आए सुरेंद्र राज ने आयुष्मान कार्ड योजना, पोषण के बारे में,मानसिक स्वास्थ्य,नशा के दुरुपयोग के साथ शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पीजी कॉलेज की जितेंद्र अहिरवाल के द्वारा सामाजिक कुरीतियों पर विचार व्यक्त किया ।वर्तमान समाज में फैली कुरीतियों और उनके समाधान शिक्षा के माध्यम में उसमें कैसे सुधार किया जाए के बारे में विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कमल चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन शिविर प्रभारी डॉक्टर रश्मि तिवारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मयंक जैन, शारदा कोरी, डॉक्टर भारती कपूर, डॉ मनोज पंकज, जितेंद्र अहिरवाल, सुखलाल साकेत, हेमंत साहू की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डॉ पंकज प्रवीण द्वारा किया गया।
