अवैध कारोबार का भंडाफोड़: 10 पेटी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

दमोह में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

 

दमोह। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी हटा प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हटा सुधीर बेगी ने प्रभावी कार्यवाही की गई।

 

पुलिस को 18 फरवरी 2026 की देर रात सूचना प्राप्त हुई, जिस पर टीम ने घेराबंदी कर एक ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 10 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया है।

इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र तिवारी, सहायक उप-निरीक्षक अरविंद राय, आरक्षक विजय अहिरवार, संजू आठ्या, पवन पटेल, रत्नेश तिवारी एवं मुजविर रहमान की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

Leave a Comment