दमोह में पुलिस का ‘एक्शन मोड’: सड़कों पर दहशत फैलाने वाले 3 चाकूबाज चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

दमोह में पुलिस का ‘एक्शन मोड’: सड़कों पर दहशत फैलाने वाले 3 चाकूबाज चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

दमोह | जिले में अवैध हथियारों और चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर तीन आरोपियों को धारदार लोहे के चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

दहशत फैलाने की फिराक में थे आरोपी

​24 फरवरी को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर, नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन युवक अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमते पाए गए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

इन पर हुई कार्रवाई (गिरफ्तार आरोपी):

​पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है:

    1. राधे मोहन गुप्ता (24): निवासी उमा मिस्त्री की तलैया, नया बाजार।
    2. प्रेम उर्फ पुष्पेन्द्र ठाकुर (19): निवासी महाकाली चौराहा।
    3. पवन बेन (18): निवासी नया बाजार नंबर 02।

पुलिस की कार्रवाई: आरोपियों के कब्जे से तीन लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अपराध क्रमांक 173, 174 और 176/2026 धारा 25 (1-B)(b) आर्म्स एक्ट के तहत विवेचना शुरू कर दी है।

 

टीम की सराहना

​इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक मनीष कुमार के साथ सउनि साहब सिंह, प्रधान आरक्षक अजित दुबे, देवेन्द्र रैकवार, अभिषेक चौबे, महेश यादव, कलीम खान, और आरक्षक नरेन्द्र पटैरिया, ब्रिजेन्द्र मिश्रा एवं आकाश पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का संदेश: “शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध शस्त्रों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।”

Related posts

Leave a Comment