त्यौहारों को लेकर दमोह प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने किया प्रमुख स्थलों का निरीक्षण

त्यौहारों को लेकर दमोह प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने किया प्रमुख स्थलों का निरीक्षण”

चैत्र नवरात्र, ईद और हिन्दू नववर्ष जैसे आगामी त्योहारों को देखते हुए दमोह जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर अनिल राठौर ने अधिकारियों की टीम के साथ शहर के प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

कलेक्टर राठौर ने बड़ी देवी मंदिर, फुटेरा तालाब और ईदगाह स्थल सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी हरिराम पांडे और एसडीएम सौरभ गंधर्व सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से यह स्पष्ट है कि जिले में त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment