मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया अरहर और तिल बीज मिनिकिट का वितरण 

मंत्री लोधी ने किया अरहर और तिल बीज मिनिकिट का वितरण

 

दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत रानी अवंती बाई लोधी प्रांगड़ नोहटा में मध्य प्रदेश शासन में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कृषि विभाग की योजना अंतर्गत लघु कृषकों को बीज का वितरण किया वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं इस वर्ष बरसा अल्प बता रहे हैं इसीलिए किसान बंधु अधिक अवधि कि फसलों को ना लगायें बल्कि दलहनी फसलों में उर्द मूंग अरहर ज्वार मक्का बाजरा उड़द लगा सकते हैं जो कम अवधि की है।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपेश सेन सांसद प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, संग्राम सिंह, सत्येंद्र सिंह लोधी, उमराव सिंह, सचिव लाल सिंह यादव, तेंदूखेड़ा एसडीएम, कृषि विस्तार अधिकारी दर्शिका दुबे, रितेश सिंह, अमित परमार, दिनेश पटेल, दीपक पटेल, सत्येंद्र सिंह समस्त समिति प्रबंधक जबेरा एवं किसान बंधुओं की उपस्थित रही।

Related posts

Leave a Comment