स्वदेशी मेला के नवमें दिन मेरे राम की भव्य प्रस्तुति ने किया भावविभोर तो कवियों और साहित्यकारों ने किया अपनी कृतियों का पाठ महिला वर्ग ने अंताक्षरी प्रतियोगिता में तो छा़त्रों ने ताईक्वांडो का किया प्रदर्शन

स्वदेशी मेला के नवमें दिन मेरे राम की भव्य प्रस्तुति ने किया भावविभोर तो कवियों और साहित्यकारों ने किया अपनी कृतियों का पाठ

 

महिला वर्ग ने अंताक्षरी प्रतियोगिता में तो छा़त्रों ने ताईक्वांडो का किया प्रदर्शन

मंच से विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

 

दमोह। स्वर्णिम भारत फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा नगर के तहसील मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला 2026 के नवमें दिवस मेला परिसर में सामाजिक, साहित्यिक, खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां जारी है। नवमें दिवस मेला परिसर में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध साहित्यकारों की जमाबड़ा हुआ और उनके द्वारा अपनी कृतियों का वाचन किया गया। इसके साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में ताइक्वांडो, महिला कार्यक्रमों में अंताक्षरी के साथ मंचीय प्रस्तुतियों में जबलपुर से आए कलकारों द्वारा हमारे राम की कृति विशेष रही। इसके साथ ही स्थानीय प्रस्तुतियों के बीच अतिथि और प्रतिभा सम्मान के साथ उपस्थित लोगों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

 

कवियों ने कविताओं से गंुजायमान हुआ मेला परिसर

शनिवार को मेला परिसर में आयोजित कवि सम्मेलन में जिले भर के कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया और अलग अलग विषय और अलग अलग रस की कविताओं को पाठ किया। इस प्रस्तुति को उपस्थित लोगों द्वारा सराहा गया। इस कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से सदन नेमा, टी चैधरी, पिम्मी परिहार, सुषमा जैन, बीएम दुबे, मनोरमा रतले, सुधीर कुमार सेन, अंशुल सिंघई, मनोज जैन, मनीष रैकवार, ओजेन्द्र तिवारी, संगीता पांडे, पदमा तिवारी, मोहन राय, सीमा जाट, राजीव विल्थरे, बबीता चैबे शक्ति, कमलेश शुक्ला, दिनेश जैन, गणेश राय, अराधना राय, मधुलता पारासर, रूपेश व्यास, श्रीवास्तव जी, वसुंधरा तिवारी, प्रेम नारायण, आनंद ेजैन, डाॅ प्रेमलता नीलम, आनंद जैन, रमेश तिवारी, अमर सिंह राजपूत, डाॅ रघुनंदन चिले, पुष्पा चिले की उपस्थिति रही।

 

ताइक्वांडो और अंताक्षरी का हुआ आयोजन

 

खेल और सामाजिक प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्रों के बीच ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में बांदकपुर, पटेरा, दमोह सहित एएस मेमोरियल, छत्रछाया, सेंट जाॅन्स स्कूल के 50 छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में वेट कैटेगरी के हिसाब से 15 खिलाड़ियों ने गोल्ड, 15 खिलाड़ियों ने सिल्वर और 15 खिलाड़ियों ने कास्य पदक हांसिल किया। इन सभी छात्रों को मंच से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ आयोजन समिति से जुड़ी महिलाओं ने भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें 5 टीमों के मध्य जोरदार मुकाबला देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने हिंदी भजन और गानों पर अपनी गायन कला और संगीत की जानकारियों का परिचय दिया। प्रतियोगिता में श्रीमति मनीषा जैन, श्रीमति विनीता असाटी, श्रीमति ज्योति जैन, शालिनी जैन, सोनिका अग्रवाल, रूपाली खरे, डाॅली जैन, अंजु चैहान, अर्चना जैन, रश्मि असाटी, नीता श्रीवास्तव, ललीता राज, श्रीमति पिंकी असाटी, श्रीमति सीमा अग्रवाल,श्रीमति रामबाई अहिरवार,श्रीमति दीप्ती पांडे, श्रीमति रीना शर्मा, श्रीमति राखी अग्रवाल, रेखा असाटी, माया जैन, ज्योति जैन, सारिका जैन, प्राची असाटी, श्रृद्धा जैन, श्रीमति सरोन अग्रवाल, बबीता पटैल, टीमा साहू, भावना उमरे, प्रगति जैन, अभिलाषा असाटी रही। प्रतियोगिता प्रभारी श्रीमति कंचन असाटी, त्रिशला असाटी, बबीता श्रीवास्तव थी और संयोजक श्रीमति ऋतु अग्रवाल,मनोरम रतले थी।

 

मंच पर श्री राम के चरित्र और गाथा के हुए दिव्य दर्शन

 

देर शाम आयोजित होने बाली मंचीय प्रस्तुतियों में मुख्य आयोजन संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से जबलपुर के संस्कार भारती से जुड़े कलकारों के समूह के द्वारा ढाई घंटे की भव्य प्रस्तुति मेरे राम का मंचन किया गया। जन जन की गाथा और हमारे आदर्श प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र और रामायण को दिखाती इस भव्य प्रस्तुति ने मंच के साथ मेला परिसर में मौजूद हर एक व्यक्ति द्वारा अत्याधिक पसंद किया गया। मंचीय अतिथि और सम्मान की श्रृंखला में शनिवार को संघ के वरिष्ठ प्रचारक और स्वदेशी परिवार के केशव दुबौलिया, स्वदेशी जागरण मंच मध्यक्षेत्र संयोजक सुधीर दाते, राज्य पिछडा वर्ग आयोग अध्यक्ष डाॅ. रामकृष्ण कुसमरिया , महाकौशल प्रांतसंयोजक कपिल मलैया, डाॅ. सोनल राय, ब्रजेन्द्र राठौर, गुरूनानक स्कूल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा, मेला संयोजक डाॅ. मोनिका पालीवाल रही। प्रतिभा सम्मान की तारतम्य में शनिवार को कला क्षेत्र में स्केच आॅर्टिस्ट अक्षय दुबे, आर्ट आॅफ लिविंग से प्रशांत असाटी, इंडस्ट्रीज क्षेत्र से सतीश विश्वकर्मा, खेल क्षे़त्र में वंदना महेरोजा को औरी युगल सम्मान में पंचकर्म और चिकित्सा क्षेत्र के डाॅ. अर्क कीर्ति विद्यार्थी, डाॅ. मोहनी जैन को दिया गया। संचालन सुशील नामदेव, स्वदेशी संकल्प डाॅ मोनिका पाॅलीवाल, आभार डाॅ प्रिया श्रीवास्तव ने माना।

Related posts

Leave a Comment