शासकीय कार्यालयों में बगैर वैध दस्तावेज के वाहन नहीं चल सकेंगे दुर्घटना में क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करने सरकार का बड़ा फैसला बीमा, फिटनेस व परमिट अनिवार्य परिवहन विभाग ने जारी किए आदेश भोपाल मध्यप्रदेश शासन के परिवहन विभाग ने शासकीय विभागों, निगमों एवं निकायों द्वारा विभिन्न प्रयोजनों के लिए अनुबंधित किए जाने वाले वाहनों के संबंध में नवीन निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेशानुसार अब बगैर वैध दस्तावेजों के किसी भी वाहन को शासकीय कार्यालयों में उपयोग में नहीं लिया जाएगा। शासकीय विभागों द्वारा सीधे अथवा निजी एजेंसियों के…
Read MoreCategory: मध्यप्रदेश
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 4.90 लाख बच्चों को नि:शुल्क साइकिल स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष किया 215 करोड़ बजट का प्रावधान
भोपाल : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों के नामांकन दर और शिक्षा गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना में इस शैक्षणिक सत्र में 4 लाख 90 हजार बच्चों को साइकिल का वितरण किया गया है। इस वर्ष विभाग ने योजना के लिये 215 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया है। योजना के माध्यम से उन बच्चों को नि:शुल्क साइकिल का लाभ दिया जा रहा है, जिन्होंने कक्षा-5 और कक्षा-8 उत्तीर्ण कर ली है। ऐसे विद्यार्थियों के अगली…
Read Moreराज्य समिति ने खारिज की सेंट जॉन्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल दमोह की अपील अब विद्यालय को वापस करना होंगे अभिभावकों के 6 करोड़ 25 लाख से अधिक राशि जमा करना होगी
मध्य प्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 एवं नियम 2020 के अन्तर्गत विद्यालय तथा जिला समिति द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के परीक्षण उपरान्त राज्य समिति ने विद्यालय द्वारा की गयी अपील में कोई भी तर्क जिला समिति द्वारा पारित निर्णय के विरूद्ध नहीं पाये जाने पर विद्यालय की अपील को खारिज करते हुए राज्य समिति द्वारा जिला समिति के आदेश को यथावत बनाए रखा गया। राज्य समिति के आदेश अनुरूप सेंट जॉन्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल दमोह द्वारा अभिभावकों…
Read Moreदमोह, आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी रूप से निपटने हेतु आज उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आपातकालीन परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन हेतु उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में हुआ अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण दमोह, आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी रूप से निपटने हेतु आज उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।इस प्रशिक्षण में दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के सिद्धांतों, त्वरित प्रतिक्रिया रणनीतियों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था। प्रशिक्षण में जिले के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित…
Read Moreज्वालामाई चौराहा से जायसवाल क्वार्टर (शिवाजी स्कूल) को जोड़ने वाला फ्लाई ओव्हर, एलीवेटेड कॉरीडोर के निर्माण कार्य हेतु कलेक्टर श्री कोचर ने मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र
ज्वालामाई चौराहा से जायसवाल क्वार्टर (शिवाजी स्कूल) को जोड़ने वाला फ्लाई ओव्हर, एलीवेटेड कॉरीडोर के निर्माण कार्य हेतु कलेक्टर श्री कोचर ने मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र प्रस्तावित लागत 2265.125 लाख रूपये दमोह शहर में पुराना थाना टॉकीज चौराहा से ज्वालामाई चौराहा तक के मार्ग पर यातायात का दबाव काफी अधिक रहने से यातायात में काफी असुविधा होने से दमोह नगर विकास समिति के प्राप्त सुझाव पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने प्रस्तावित लागत 2265.125 लाख रूपये से जिले के दमोह शहर…
Read Moreलखबीर सिंह लक्खा ने महोत्सव को भक्ति रस से सराबोर किया जमकर नाचे राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह सहित सभी श्रध्दालु
लखबीर सिंह लक्खा ने महोत्सव को भक्ति रस से सराबोर किया जमकर नाचे राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह सहित सभी श्रध्दालु नोहलेश्वर महोत्सव में वर्चुअल जुड़े मुख्यमंत्री सफल आयोजन की संस्कृति राज्यमंत्री को दी बधाई जनता को किया संबोधित नोहलेश्वर महोत्सव में मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ कर महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएँ नोहलेश्वर महोत्सव के आठवें दिवस एक शाम, शिव और शक्ति के नाम रात्रि जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया। भजनों की…
Read More84 परीक्षा केन्द्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया कक्षा 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से प्रारंभहै
कक्षा 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से प्रारंभ होकर 25 मार्च तक चलेंगी, इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्थाएं मंडल के अनुरूप की गई है। सभी 84 परीक्षा केन्द्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है और यहां पर एक कंट्रोल रूम नं.07812-299295 बनाया गया है, ताकि वहां की चल रहीं गतिविधियों की पल-पल की जानकारी हमें मिल सके और किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को रोका जा सके। परीक्षा में लगे हुए सभी स्तर के अधिकारियों का दो-दो बार परीक्षण कराया है। सभी को परिचय पत्र दिये गये है उसी परिचय पत्र के माध्यम से…
Read Moreआरडीएसएस में लापरवाही करने वाले कांट्रेक्टर्स को करें ब्लैक-लिस्ट ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
आरडीएसएस में लापरवाही करने वाले कांट्रेक्टर्स को करें ब्लैक-लिस्ट ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश आरडीएसएस (रिवेम्प्ड डिस्ट्रिीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के कार्यों में लापरवाही करने वाले कांट्रेक्टर्स को वार्निंग देकर ब्लैक-लिस्ट करने की कार्यवाही करें। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अंतर्गत स्वीकृत आरडीएसएस के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। श्री तोमर ने कहा कि स्कीम के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा प्रतिमाह करें। आवश्यकतानुसार पेनाल्टी लगायें। उन्होंने अधिकारियों से भी पूछा कि कार्यों…
Read Moreशिक्षा की बेहतरी के लिये स्कूलों का हो नियमित निरीक्षण स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने नरसिंहपुर में की समीक्षा
शिक्षा की बेहतरी के लिये स्कूलों का हो नियमित निरीक्षण स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने नरसिंहपुर में की समीक्षा भोपाल स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि शिक्षा की बेहतरी के लिये स्कूलों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिये। इसके लिये जिला शिक्षा अधिकारी व्हाटसअप ग्रुप तैयार करें, जिसमें प्रतिदिन की गतिविधियों का अपडेट और निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार की जाये। मंत्री श्री सिंह रविवार को नरसिंहपुर में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में…
Read Moreवन विहार, भोपाल में एशियाई सिंह को देख सकेंगे पर्यटक
वन विहार, भोपाल में एशियाई सिंह को देख सकेंगे पर्यटक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया हर्ष व्यक्त भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के वन विहार में ‘एशियाटिक सिंहों’ के आगमन के बाद अब पर्यटकों द्वारा सिंहों को देखने की व्यवस्था प्रारंभ होने का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में वन्य प्राणी आदान-प्रदान योजना के अंतर्गत लगभग दो महीने पहले जूनागढ़, गुजरात से लाये गये “एशियाटिक सिंह” को भोपाल के वन विहार…
Read More