पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव ने सागर में अल्प प्रवास के दौरान कांग्रेसजनों से की मुलाकात

 

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव ने सागर में अल्प प्रवास के दौरान कांग्रेसजनों से की मुलाकात

 

अनुसूचित जाति पिछड़े और कमज़ोर तबकों के साथ अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही

 

देश व प्रदेश में इस समय महंगाई व बेरोजगारी चरम पर

 

किसानों को खाद व बीज समय पर उपलब्ध नहीं : सरकारी संरक्षण में इनकी बड़े स्तर पर ब्लेकमार्केटिंग

 

 

जनजागरण अभियान के माध्यम से कांग्रेसजन आम जनता के बीच पहुंचकर राहत व सुरक्षा दिलाने का काम करें

 

सागर/ भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री अरूण यादव बुधवार देर रात अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर स्थानीय सर्किट हाऊस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी समेत वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों व कांग्रेसजानों ने उनकी भव्य एवं गरिमामय आगवानी कर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों पर मार्गदर्शन लिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव के जबलपुर से यहां पहुंचने पर स्थानीय सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं सागर संभाग प्रभारी डॉ संदीप सबलोक जगदीश यादव सुरेंद्र सुहाने विजय साहू दीपक दुबे गुरमीत सिंह इल्ले उत्तम राव तावड़े अतुल नेमा शिवराज लडिया फिरदोष कुरेशी ताहिर खान जितेंद्र चौधरी आदिल राईन शुभम उपाध्याय अभिषेक पाठक आदि ने सूत की माला व पुष्पहारों से गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान श्री यादव के साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री वीरसिंह यादव महामंत्री विकास शर्मा व विमलेश तिवारी भी सागर पहुंचे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सागर संभाग प्रभारी डॉ संदीप सबलोक बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव ने स्थानीय सर्किट हाऊस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जन जागरण अभियान व सदस्यता अभियान की प्रगति के साथ ही जिले में उत्पन्न खाद संकट एवं अन्य जन समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में इस समय महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। किसानों को खाद व बीज समय पर नहीं मिल पा रहा है तथा इनमे सरकारी संरक्षण में बड़े स्तर पर ब्लेकमार्केटिंग की जा रही है। अनुसूचित जाति पिछड़े और कमज़ोर तबकों के साथ अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रत्येक कांग्रेसजन जनजागरण अभियान के माध्यम से आम जनता के बीच पहुंचकर उन्हें राहत व सुरक्षा दिलाने का काम करे तथा सदस्यता अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को पार्टी से जोड़े।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण यादव जी के सागर आगमन पर रमाकांत यादव अमित दुबे सिंटू कटारे राहुल चौबे अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर एससी सेल अध्यक्ष अजय अहिरवार रूपेश अहिरवार प्रदीप पांडे पवन केशरवानी वसीम खान रवि सोनी रूपेश जडिया समेत बड़ी संख्या में कॉग्रेसजनों ने भी सर्किट हाऊस पहुंच कर बाद में उनसे मुलाकात की। श्री यादव देर रात ही सड़क मार्ग से भोपाल रवाना हो गए।

 

 

Related posts

Leave a Comment