ठाकरे जी संस्कृति का पैमाना थे~प्रहलाद सिंह                    बूथ विस्तारक कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल                 

ठाकरे जी संस्कृति का पैमाना थे~प्रहलाद सिंह

 बूथ विस्तारक कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल               

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्रद्धेय कुशा भाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक की कार्यशाला आज भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई, कार्यशाला का शुभांरभ मां भारती के समक्ष मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस कार्यशाला में अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने की और विशिष्ट जिला महामंत्री सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, बूथ विस्तारक योजना के जिला प्रभारी गोपाल पटेल, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मालती असाटी अतिथि मंचासीन रहे। दमोह विधान सभा क्षेत्र के सभी 5 मण्डल अध्यक्ष सहित पदाधिकारियो, मण्डल विस्तारक, बूथ स्तर के विस्तारक, आई टी संयोजको को सन्देश देते हुए कहा कि विस्तारक योजना एक आदर्श कार्यक्रम है, इसके माध्यम से आप उनसे भी मिल पाओगे जिन लोगों ने श्रद्धेय कुशा भाऊ ठाकरे जी के साथ काम किया होगा। सच्चा कार्यकर्त्ता हार जीत की चिंता नहीं करते,आप सभी विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्त्ता हैं और इसे संगठित करने का काम श्रद्धेय कुशा भाऊ ठाकरे जी ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से स्थापित किया हैं, ठाकरे जी संस्कृति का पैमाना थे , मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। ठाकरे जी ने यही सिखाया है कि हम लोगों को अच्छी सुविधाओ का जीवन जीने की आदत नहीं होनी चाहिए इसीलिए कार्यकर्त्ता को सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में जाकर कभी कभी काम करना चाहिए क्योंकि वहां सही भारत के लोग निवास करते हैं जिनमें अपनत्व की भावनाएं है। आज नई पीढ़ी को पुरानी पीढ़ी की कार्यप्रणाली को समझने की अवश्यकता के नाते यह विस्तारक योजना संगठन की बहुआयामी योजना है।

विस्तारको से जिला प्रभारी डॉ अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना के अन्तर्गत ग्राम शक्ति केंद्र, नगर केंद्र पर जाकर भाजपा संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यक्तिगत रूप से आपस में जुड़ने का यह आभियान है जिससे कार्यकर्त्ता से अपनत्व पैदा होता है और संगठन मजबूत होता है। ये विस्तारको का करणीय कार्य है जिससे कार्यकर्त्ता को हर हाल में बूथ पर जाकर ऐप में वेरिफिकेशन के साथ ईमानदारी से काम करने की सलाह दी, क्योंकि पार्टी को सर्व व्यापी बनाना है और सशक्त बनाना है और नए लोगों को साथ लेना है तभी सबका साथ सबका विकास का कार्य सफल होगा। आज से शुरू होने जा रही

विस्तारक योजना के बारे में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने कहा कि इसे पूर्ण रूप से सफ़ल बनाना है क्योंकि यह संगठन को मजबूत बनाने वाली योजना हैं, आप सभी को ऐप के माध्यम से पोलिंग बूथ पर जाकर जानकारी अपडेट करना है और प्रतिदिन 10 घण्टे 10 दिन ईमानदारी से काम करके सफल बनाना है, साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। कार्यक्रम प्रभारी गोपाल पटेल ने बूथ विस्तारक योजना की संपूर्ण जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने किया और आभार वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह ने व्यक्त किया।

 

Related posts

Leave a Comment