राजस्व वसूली की जायें
दमोह : 09 फरवरी 2022
कलेक्टर श्री एस.कृष्ण चैतन्य ने टीएल बैठक के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राजस्व वसूली हेतु निर्देशित किया था। इसी तारतम्य में मुख्य नगरपालिका अधिकारी बीएल सिंह ने कार्यालय में समस्त राजस्व अधिकारी-कर्मचारी एवं वार्ड मुहर्रर की बैठक ली। बैठक में वसूली संबंधित विभिन्न दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा संपत्ति कर, जलकर, दुकान किराया, समकेतिक कर, उपभोक्ता प्रभार स्वच्छता, कर वसूली अभियान में गति लाये। साथ ही वार्ड वार वसूली कैंप जो लगाए जा रहे हैं, उनमें लोगों के घर-घर जाकर कर जमा करने हेतु प्रेरित करें।