जबेरा विधायक ने की जनसुनवाई
कालेज सहित अन्य विभागों की समस्याओं को लोगों ने विधायक के समक्ष रखा
दमोह : 15 फरवरी 2022
दमोह : 15 फरवरी 2022
क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी मंगलवार को जनपद पंचायत के सभागार में लोगों की समस्याओं के निदान हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित होकर जन समस्याओं से रूबरू हुए। जन समस्याओं को लेकर उनके निराकरण कराने लोगो ने रुचि दिखाई। जन सुनवाई में विधायक धर्मेंद्र सिंह के समक्ष जबेरा शासकीय डिग्री कालेज के दर्जनों छात्र छात्राये कालेज में प्रभारी प्राचार्य एवं अतिथि विद्वान की मनमानी की शिकायत लेकर पहुचे। वही सुदूर ग्रामो से लोग विघुत एवं राजस्व विभाग की समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। विधायक ने मौके पर ही समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर सहित ज़िला अधिकारियों से बात भी की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, तहसीलदार अरविंद यादव, सीईओ रामेश्वर पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन, जनपद एसडीओ शिवाजी, मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा, सत्यपाल, विद्यायक प्रतिनिधि विनोद मलैया, अवधेश ठाकुर, संतोष तिवारी, सहारा ठाकुर, निरपत सिंह, पदम सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहें।