संत रविदास जंयती अतंर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम को संत रविदास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अतिथियों द्वारा शुरूआत की गई।

संत रविदास जी के विचारों पर हम चलेंगे जिससे देश एवं समाज का

 

 कल्याण होगा –विधायक पी एल तंतवाय

 

संत रविदास जी ने कविताओं के माध्यम से जो विचार प्रकट किए थे, उसको चरितार्थ करने का काम आज देश की सरकारें कर रही हैं- प्रीतम सिंह लोधी

 

जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न

 

लाभान्वित हितग्राहियों को स्वीकृत राशि पत्र वितरण

 

सफाई मित्रों एवं संतों का कार्यक्रम में हुआ सम्मान

 

दमोह : 16 फरवरी 2022

 

            संत रविदास जंयती अतंर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम को संत रविदास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अतिथियों द्वारा शुरूआत की गई। इस अवसर पर विधायक हटा पीएल तंतवाय ने कहा संत रविदास जी के विचारों पर हम चलेंगे जिससे देश एवं समाज का कल्याण होगा।

 

            जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा श्री संत रविदास जी ने कविताओं के माध्यम से जो विचार प्रकट किए थे, उसको चरितार्थ करने का काम आज देश की सरकारें कर रही हैं। उन्होंने कहा श्री संत रविदास जी ने उस दौरान ये कल्पना कर ली थी कि भविष्य में हमारा देश कैसे चलेगा, हमारे देश की व्यवस्थाए कैसे चलेंगी, यदि उनकी कविताएं एवं छंदो को पढ़े तो निश्चित ही हम पाएंगे कि संत जी ने समाज की जो कल्पना उस दौरान की थी उन कल्पनाओं के आधार पर आज हमारा देश एवं समाजे चल रहे हैं।

 

            सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज ने कहा संत रविदास जी का काम विनम्रता एवं शिष्टता के व्यवहार को जन-जन तक पहुँचाना रहा हैं। वे हमेशा दूरदर्शी रहे, उनकी दूरगामी सोच का परिणाम हैं कि वे संत कहलाये। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष आलोक अहिरवार ने भी अपने विचार रखें।

 

            जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्री रविदास संतकीर्तन मंडली पथरिया द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, आमजन द्वारा देखा व सुना गया। इस मौके पर शहरी सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता सर्वेक्षण मे कार्य करने वाले 12 सफाई मित्रों का भी कार्यक्रम में प्रसस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को स्वीकृत राशि पत्र वितरण किये गये। इस अवसर पर श्री रविदास संक्रीर्तन मण्डल पथरिया के सतों का मंच से साल श्री फल से सम्मानित हुये। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे ने किया।

 

            इस अवसर पर कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य, पुलिस अधीक्षक डी आर तेनीवार, काँग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, रामेश्वर पटेल, गोपाल पटैल, भरत पटैल, गोलू बजाज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राओं, आमजन, सम्मानीय मीडियाजनों की उपस्थिति रही।

Related posts

Leave a Comment