जिला मजिस्ट्रेट श्री चैतन्य ने रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रो के प्रयोग को किया पूर्णत: प्रतिबंधित

जिला मजिस्ट्रेट श्री चैतन्य ने रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक

ध्वनि विस्तारक यंत्रो के प्रयोग को किया पूर्णत: प्रतिबंधित

दमोह : 17 फरवरी 2022

            जिला मजिस्ट्रेट एस कृष्ण चैतन्य ने म.प्र. कोलाहल अधिनियम 1985 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में रात्रि 10 बजे से प्रात: 06 बजे तक की अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रो का किसी भी प्रकार से प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है।

  •             जारी आदेश में कहा गया है विद्यार्थियों की परीक्षा प्रांरभ होने से यह आवश्यक हो गया हैं कि दमोह जिले की राजस्व सीमाओं के अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग सशर्त प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है।                                      जेपीबी कन्या विद्यालय में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह
  • जिला शिक्षा अधिकारी ने किया प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कृत
  • दमोह : 18 फरवरी 2022
  •             जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा एवं महिला बाल विकास के सहायक संचालक संजीव मिश्रा ने सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रारंभ में ऐसी सभी छात्राएं जिन्होंने कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए हैं उन्हें 10-10 हजार की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। इसके बाद में सभी विकास खंडों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं एवं उनके मार्गदर्शी शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी एस के मिश्रा सहायक संचालक महिला बाल विकास संजीव मिश्रा, जिला विज्ञान अधिकारी डीके मिश्रा, वरिष्ठ व्याख्याता डॉ आलोक सोनवलकर एवं सहायक जिला विज्ञान अधिकारी मोहन राय ने प्रमाण पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया।
  •             कक्षा 10वीं 12वीं में जिला स्तर पर टॉप टेन छात्राओं को महिला बाल विकास द्वारा दस-दस हजार रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया गया। साथ ही वर्ष भर विद्यालय जिला राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आलोक सोनवलकर एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य डीके मिश्रा ने किया।

Related posts

Leave a Comment