भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस 6 अप्रैल से चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम सुनबुराह में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

 

गरीबों को सम्मान से जीने का अधिकार भारतीय जनता पार्टी सरकारों ने दिया – प्रीतम सिंह

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवेदनशील है इसलिए उन्होंने आयुष्मान योजना चलाएं – धर्मेंद्र सिंह

 

अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा ग्राम सुनबुराह सामाजिक न्याय पकोड़ा कार्यक्रम आयोजित

 

दमोह – भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस 6 अप्रैल से चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम सुनबुराह में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अमित बजाज, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह जूदेव मंडल, अध्यक्ष जुगल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित हुआ।

जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश में जब से सरकार बनी है शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बनाने का कार्य किया गया और देश में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है देश की तस्वीर बदल गई, विश्व में प्रत्येक जगह देश का सम्मान और कीर्ति बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। गांव गांव तक सड़क बनाने का कार्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से किया गया। पहले किसानों को विभिन्न जरूरतों के कारण साहूकारों के पास कर्ज लेने जाना पड़ता था किसानों का दर्द समझ प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने किसान ऋण योजना लागू की। किसानों को सम्मान से जीने का अधिकार भाजपा सरकार ने दिया। ऐसी अनेक योजनाएं हैं जिनके माध्यम से गरीबों को सम्मान और सुविधा से जीने का अधिकार किसी ने दिया है तो भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश के मुख्यमंत्री किसान के बेटे हैं, देश के प्रधानमंत्री एक चाय बेचने वाले के बेटे हैं यदि गरीबों का कोई दर्द समझ सकता है तो वह गरीब ही समझ सकता है, और हमारे नेतृत्व में उस दर्द को समझा है हमारी माताओं बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार देने घर-घर शौचालय योजना चलाई गई। देश में परिवारवाद राजनीति को खत्म करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। अन्य पार्टियों में नेतृत्व केवल एक परिवार और व्यक्ति के हाथ में है जबकि भाजपा में संगठन ही परिवार है।

विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि पार्टी – पार्टी में अंतर होता है गरीबी हटाओ का नारा देने वाली पार्टी कांग्रेस ने कभी गरीबों के हित में कोई योजना नहीं बनाई। भविष्य में लोग कहेंगे एक थी कांग्रेस। गरीबों के हित में जितनी भी योजनाएं चल रही हैं वह सभी योजनाएं भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई गई है निशुल्क खाद्यान्न वितरण, निशुल्क दवा वितरण आदि ऐसी अनेक योजनाएं हैं जिनसे गरीबों का हित जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने संवेदनशील है कि वह जानते हैं कि यदि कोई गरीब बीमार हो जाता है तो इलाज में उसका पूरा घर परिवार बिक जाता है इसलिए उन्होंने आयुष्मान योजना चलाई जिससे प्रत्येक गरीब को पॉंच लाख तक का इलाज मिल सके।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता खड़क सिंह ने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये भारतीय जनता पार्टी सरकारों ने अनेकों योजनाएं बनाई हैं जिससे इस वर्ग के लोगों का जीवन सुविधा पूर्ण और सुलभ हुआ है।

ग्राम सुनबुराह में आयोजित सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आदिवासी समाज से वरिष्ठ कार्यकर्ता खड़क सिंह, जिला मंत्री विवेक शाह, प्रहलाद सिंह, मालगुजार राजा भैया, मुन्ना सिंह बीडीसी, गुड्डू ठाकुर, रामस्वरूप राय एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

 

Related posts

Leave a Comment