किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने निकाल रही हैं पदयात्रा

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन चौधरी आज होगें पदयात्रा में शामिल
किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने निकाल रही हैं पदयात्रा
दमोह – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरू की पदयात्रा के 5वें दिन  30 सितंबर को किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी पदयात्रा में शामिल होंगे।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल ने बताया कि किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती के जनजागृति के लिए पदयात्रा में शामिल होने प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी 5वें दिन बालाकोट से किसान चौपाल से पदयात्रा की शुरुआत करेंगे जहां से पदयात्रा करते हुए चौरई, भीलमपुर, जमुनिया होते हुए हथना में किसान चौपाल कर आगे पडरिया, सीहोरा, बांसा में 5 दिन की यात्रा विराम लेंगी।

Related posts

Leave a Comment