जिला स्तरीय ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया

*ग्राम/नगर सुरक्षा समिति का जिला स्तरीय सम्मेलन*

दिनांक 11.02.2023 को रक्षित केन्द्र दमोह में श्री राकेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन, श्री शिवकुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन व श्री संजय सूर्यवंशी रक्षित निरीक्षक दमोह के द्वारा जिला स्तरीय ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया । सम्मेलन में ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के कुल 200 सक्रिय सदस्य एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपरांत श्रीमान पुलिस अधीक्षक दमोह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा अपना मार्गदर्शी, ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया। पुलिस अधीक्षक जिला दमोह द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि पुलिस का कार्य अपराधों पर नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाये रख समाज में शांति व्यवस्था स्थापित करना है, जिसमें ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के सदस्य अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है तथा पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर काम करते है। उद्बोधन उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समिति के कुछ सदस्यों को डियूटी के दौरान उपयोग में आने वाली सामग्री जैसे कैप, केन, व्हीसिल, जैकेट आदि का वितरण किया।

Related posts

Leave a Comment