22 दिसम्बर 2024 तक तैयार की गई लक्ष्य सूची क्षेत्रवार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दमोह को उपलब्ध कराई जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी साथ नवीन यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने हेतु मेडीकल बोर्ड केम्प आयोजित करेंगे। मेडीकल बोर्ड का रोस्टर 23 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 के बीच प्रत्येक ग्राम/वार्ड में वार्ड प्रभारी / ग्राम पंचायत सचिव / आशा / ए.एन.एम. / आंगनवाडी कार्यकर्ता के माध्यम से दिव्यांगजनों को मेडीकल बोर्ड में उपस्थित होने की सूचना दी जायेगी।
इस प्रकार से यूडीआईडी कार्ड जारी करने की संपूर्ण उत्तरदायित्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का होगा एवं मुख्य चिकित्सार एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रतिदिन की प्रगति से जिला कलेक्टर को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा है विशेष अभियान में संलग्न समस्त अधिकारी / कर्मचारियों का उत्तरदायित्व होगा कि जिले में UDID सैचुरेशन कार्य 26 जनवरी 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाये।