2024 में मध्यप्रदेश के दमोह जिले में गंभीर सड़क दुर्घटनाओं ने कई परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया। इन हादसे में कई लोग घायल हो गए, जबकि कुछ ने अपनी जान भी गंवा दी।
दुर्घटना का कारण और उसके प्रभाव दमोह में घटी इस दुर्घटनाओं के कारणों की जांच के दौरान यह सामने आया कि तेज रफ्तार, वाहन, वाहनों की खराब स्थिति, सड़कों की खराब स्थिति मुख्य कारण हो सकते हैं। इसके अलावा मुख्य वज़ह नशा करके गाड़ी चलाना और, रात्रि के समय, खराब रोशनी और मार्ग पर सही दिशा संकेतक न होने की वजह से भी यह दुर्घटना हुई। दमोह में बहुत से ऐसे ब्लैक स्पॉट है जिनको खत्म करने की जरूरत है,

हादसों में घायल हुए लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए ,और कुछ की हालत नाजुक बनी रही है। यह घटनाएं स्थानीय प्रशासन के लिए एक कड़ी चेतावनी बन गई है कि वे सड़क सुरक्षा उपायों को और अधिक सख्त करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को टाला जा सके। बर्ष 2024 की दुर्घटनाओं पर नजर डालें तो 1003 दुर्घटनाओं में 295 लोगों की मौत हुई है और 1104 लोग घायल हुए हैं ,इस आंकड़े पर नजर डालें तो यह पता चलता है कि दमोह जिले में सड़क दुघर्टना रूकने के नाम नहीं ले रही है,इन सड़क दुर्घटनाओं में परिवार के परिवार उजड़ गए हैं,
सड़क सुरक्षा पर जोर दमोह में हुई इन दुर्घटनाओं ने पूरे दमोह को सड़क सुरक्षा के महत्व को एक बार फिर से याद दिलाया है। विशेषज्ञों के अनुसार, दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के पीछे कई कारण हैं, जिनमें वाहन चालकों की लापरवाही, सड़क की स्थिति, और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी शामिल हैं। ऐसे में, प्रशासन द्वारा सख्त नियम और जागरूकता अभियान चलाएं जा रहें हैं, इसके बाद भी लोगों द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रहीं हैं,
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में रोड सेफ्टी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा, स्थानीय लोगों को भी सिखाने की जरूरत है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें।
समाप्ति: दमोह की इन दुर्घटनाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि सड़क सुरक्षा पर ध्यान न देना कितनी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकता है। यह समय है जब हमें सब मिलकर इस दिशा में बदलाव लाने का प्रयास करें ताकि हम आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित सड़कें और बेहतर यातायात व्यवस्था प्रदान कर सकें।
