
देश और दुनिया के लिए चुनौती देता साइबर अपराध,इस भागम भाग वाली जिंदगी में परिवार का एक नया सदस्य हैं , मोबाइल जिसके बिना जीवन अधूरा शा लगता है ,मगर एक ग़लत किलिक आपका पूरा जीवन बर्बाद कर सकता है ,इसी तारतम्य में आज दमोह साइबर टीम ने आपरेशन सेफ किलिक के तहत साइबर सेल से प्र.आर. सौरभ टंडन एवं राकेश अठया द्वारा जबलपुर नाका, किल्लाई नाका स्टैट बैंक, ATM में पहुचकर पंपलेट वितरण कर सायबर संबंधी जानकारी देते हुये इन्टरनेट सेफ्टी, ओ.टी.पी. डिजिटल अरेस्ट, ए.पी.के फाईल, फर्जी लोन एप आदि के बारे में समझाईस दी गई।


थाना प्रभारी पटेरा निरी. सरोज ठाकुर, राजेन्द्र मिश्रा ने साइबर सेल टीम के साथ बांदकपुर मंदिर परिसर एवं दुकानों में पहुंचकर आमजनों,व्यापारीगणों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी, इन्टरनेट सेफ्टी, ओ.टी.पी. डिजिटल अरेस्ट, ए.पी.के फाईल, फर्जी लोन एप आदि के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरण किए तथा दीवारों पर चिपकाये गये।

थाना गैसाबाद पुलिस से सउनि गोदन सिंह व उनके स्टाफ ने भी थाना क्षेत्र के ग्राम बलेह में पहुचकर ग्रामीणों को साइबर अपराधो से संबंन्धित जानकारी दी व ऑपरेशन सेफ क्लिक के बारे में जानकारी दी,

