दमोह पुलिस की फरार आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई: एक ही रात में तामील किए 157 वारंट

दमोह जिले में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर फरार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान कुल 157 वारंट तामील किए गए, जिनमें 31 आबकारी, 02 आर्म्स एक्ट, 03 एनडीपीएस, और 85 स्थायी वारंटी शामिल हैं। विशेष बात यह रही कि 5 वर्ष या उससे अधिक पुराने 6 वारंट भी इस दौरान तामील किए गए।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन में की गई। इस अभियान में एएसपी (ग्रामीण) संदीप मिश्रा, एएसपी (शहर) सुजीत सिंह भदौरिया, तथा एसडीओपी हट्टा, दमोह, पथरिया, तेंदूखेड़ा सहित जिले के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 27 पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्होंने रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक जिले भर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त की।
गश्त प्रारंभ होने से पूर्व रात 11 बजे पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने नगर भ्रमण कर घंटाघर स्थित टीमों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ये निर्देश वायरलेस के माध्यम से जिले की सभी टीमों को भेजे गए।
थाना पथरिया क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक पुराने 6 वारंटों की तामील की गई, जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही। वहीं, थाना कोतवाली अंतर्गत गश्त के दौरान 15 ग्राम सफेद पाउडर (संभावित मादक पदार्थ) के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
दमोह पुलिस की यह कार्रवाई न केवल फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त संदेश है,
