मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर दमोहवासियों के लिए मिली तीन नई सौगातें -कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर दमोहवासियों के लिए मिली

तीन नई सौगातें -कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर

ओपन जिम, चिल्ड्रन पार्क एवं वॉकिंग ट्रैक तीन नई सुविधाएं जनता के लिए खोली गई हैं

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने नागरिकों से अपील की है कि इन सार्वजनिक संपत्तियों का उपयोग अपनी निजी संपत्ति की तरह करेंउनका संरक्षण करें और किसी प्रकार की क्षति न पहुँचाएँ

दमोह

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस पर तीन चीजें आज रहवासियों के लिए खोल दी हैं। ओपन जिम, चिल्ड्रन पार्क और वॉकिंग ट्रैक ये तीन सुविधाएं जिला प्रशासन ने आमजनों के लिए खोल दी हैं। उन्होंने कहा प्रात: 05:30 से 09:30 बजे तक ये सुविधा आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगी। कलेक्टर श्री कोचर ने आमजनों से आग्रह करते हुए कहा इनका अधिक से अधिक उपयोग किया जाए, यह सार्वजनिक संपत्ति हैं, उसको निजी संपत्ति की तरह आए और कोई भी उसको नुकसान ना पहुंचाए। यहां पर कोई भी तालाब की ओर ना जाएं, जो नियम कायदे हैं उनका पालन और सावधानियां रखते हुए इन सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए।

Related posts

Leave a Comment