दमोह पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया

दमोह पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया

दमोह पुलिस अधीक्षक
दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी

दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने देहात थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी पर नकद इनाम घोषित किया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार थाना मड़ियादो के अपराध क्रमांक 145/24 धारा 118(1), 118(2), 351(2) बीएनएस एक्ट के तहत आरोपी सुरेश पिता गिल्ले छिरोलिया निवासी मड़ियादो जिला दमोह फरार है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹2,000 का नकद इनाम घोषित किया है।

 

पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने बताया कि —

🔹 जो भी व्यक्ति / कर्मचारी / अधिकारी आरोपी को गिरफ्तार करेगा या करवाएगा

🔹 या ऐसी महत्वपूर्ण सूचना उपलब्ध कराएगा जिससे फरार आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके

उसे नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment