अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 01 दिसंबर को

दमोह जिले में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन 01 दिसंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से जिले के सभी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों — दमोह, हटा, पटेरा, तेंदूखेड़ा, पथरिया, बटियागढ़ एवं जबेरा में एक साथ संपन्न होगा।
इस अवसर पर गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ किया जाएगा। प्रशासन ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं गणमान्य अतिथियों से कार्यक्रम में अनिवार्य उपस्थिति का आग्रह किया है।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज में गीता के आध्यात्मिक एवं नैतिक संदेशों का प्रसार करना है। महोत्सव में जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी से इस सांस्कृतिक व आध्यात्मिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
