पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत एक प्रकरण में 03 आरोपियों पर 06 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है ।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत एक प्रकरण में 03 आरोपियों पर 06 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है ।

 

पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना तेजगढ़ के अपराध क्रमांक 166/25 धारा 331(4), 305 (a) बीएनएस के तहत अरोपी मंगल पिता शंकर वंशकार निवासी कैदों की तलैया थाना कोतवाली दमोह, राहुल अहिरवार पिता नन्हें अहिरवार उम्र 18 साल निवासी किशन तलैया थाना दमोह देहात एवं सरमन बर्मन पिता भैयन उम्र 26 साल निवासी किशन तलैया थाना दमोह देहात पर 02-02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

 

पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने जानकारी दी है कि उक्त प्रकरणों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपियों, की गिरफ्तारी संभव हो सके ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

Related posts

Leave a Comment