पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप

हिण्डोरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 57 लीटर अवैध शराब सहित स्कूटी व मोबाइल जप्त, आरोपी गिरफ्तार

दमोह। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी हिण्डोरिया एवं उनकी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 06 पेटी एवं 14 पाव अवैध देशी मसाला शराब सहित कुल 82 हजार 400 रुपये का मसरुका जप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक दमोह  श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुजीत भदौरिया तथा एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी हिण्डोरिया निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय के निर्देशन में चौकी प्रभारी बांदकपुर उप निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा अपनी टीम के साथ मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु निर्माणाधीन अडानी सायलो केन्द्र आनू के सामने आम रोड पर पहुंचे।

इसी दौरान बिना नंबर की हीरो मेस्ट्रो स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति एक बोरी एवं एक थैला लेकर आते दिखे। पुलिस द्वारा रोकने पर स्कूटी के पीछे बैठा व्यक्ति अंधेरे व झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि स्कूटी चालक को मौके पर पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान स्कूटी के फुटरेस्ट पर रखी सफेद बोरी में 04 पेटी देशी मसाला शराब, एक सफेद प्लास्टिक थैले में 02 पेटी देशी मसाला शराब तथा स्कूटी की डिग्गी से 14 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई। कुल 314 पाव (57 लीटर) देशी मसाला शराब की कीमत 31 हजार 400 रुपये आंकी गई है। साथ ही एक हीरो मेस्ट्रो स्कूटी (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) एवं जियो कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1 हजार रुपये) जप्त किया गया। कुल मसरुका की कीमत 82 हजार 400 रुपये बताई गई है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सच्चू उर्फ चन्द्रभान रैकवार निवासी दामादी मोहल्ला बांदकपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में बताया गया कि फरार आरोपी रामदयाल राय निवासी दामादी मोहल्ला बांदकपुर द्वारा दमोह की शासकीय शराब दुकान के मैनेजर से कम दामों पर शराब खरीदकर लाने की बात सामने आई है। पुलिस ने फरार आरोपी रामदयाल राय को दिनांक 23/12/25 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हिण्डोरिया निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी बांदकपुर उप निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक 1011 प्रकाश यादव, प्रधान आरक्षक 130 भूपेन्द्र सिंह राजपूत, आरक्षक 735 राजकुमार सिंह, आरक्षक 454 अजय शर्मा सहित समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related posts

Leave a Comment