न्यू दमोह कॉलोनी के सामने झाड़ियों में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दमोह। शहर की न्यू दमोह कॉलोनी के पास आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।  स्थानीय लोगों ने जब शव को पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमोह पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस द्वारा अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस ने घटनास्थल को चारों ओर से घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं आसपास के रहवासियों से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी हुई है।

Related posts

Leave a Comment