पेट्रोल पंप मैनेजर से रंगदारी मांगने व मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप मैनेजर से रंगदारी मांगने व मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दमोह। थाना जबेरा क्षेत्र अंतर्गत ओम समृद्धि फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पुरनयाऊ के मैनेजर से शराब पीने के लिए रंगदारी मांगने, पैसे न देने पर, मारपीट,

कार्यालय में तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को जबेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19 जनवरी 2026 को ओम समृद्धि फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पुरनयाऊ के मैनेजर राकेश जैन पिता भागचंद जैन (उम्र 50 वर्ष), निवासी नेमी नगर कॉलोनी दमोह ने थाना जबेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी

(1) निखलेश मिश्रा निवासी जबेरा एवं

(2) सौरभ झारिया निवासी डेलनखेड़ा

ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने मां-बहन की गालियां दीं, थप्पड़ से मारपीट की, लोहे के पाइप से कार्यालय के केबिन में तोड़फोड़ की तथा जान से मारने की धमकी दी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जबेरा में अपराध क्रमांक 22/2026 धारा 296(ए), 115(2), 119(1), 324(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने प्रकरण के आरोपी

(1) निखलेश उर्फ लवकेश मिश्रा पिता रामप्रसाद उर्फ मुन्ना मिश्रा (उम्र 35 वर्ष), निवासी जबेरा तथा

(2) सौरभ झारिया पिता मुन्नालाल झारिया (उम्र 26 वर्ष), निवासी डेलनखेड़ा

को जबलपुर जिले से 22 व 23 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास सिंह चौहान, सउनि अशोक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक 803 सत्येन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक 316 आनंद यादव, आरक्षक 441 विवेक कटारे, चालक आरक्षक 811 प्रमोद बेन तथा सैनिक 08 राहुल शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

Leave a Comment