देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर अलंकरण समारोह आयोजित

देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर अलंकरण समारोह आयोजित

दमोह।

देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार (गृह विभाग) द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष मैडल प्रदान किए गए हैं। इसी क्रम में दमोह जिले में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।

दिनांक 24 जनवरी 2026 को जिले के पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा  थाना प्रभारियों सहित दमोह शहर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मैडल वितरित किए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि जिले के शेष पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पूर्व मैडल उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

अलंकरण समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह एवं गर्व का माहौल देखने को मिला।

Related posts

Leave a Comment