भाजपा दीनदयाल एवं दमयंती मंडल ने किया जिला प्रभारी अर्चना गुड्डू सिंह का भव्य स्वागत

भाजपा दीनदयाल एवं दमयंती मंडल ने किया जिला प्रभारी अर्चना गुड्डू सिंह का भव्य स्वागत

दमोह – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री एवं संगठन दृष्टि से जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह के प्रथम दमोह आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल नगर मंडल एवं दमयंती मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में तथा दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया मोनू एवं दमयंती मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेयी के नेतृत्व में उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। हटा नाका पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिला मंत्री कपिल शुक्ला, प्रमोद विश्वकर्मा, नगर मंडल महामंत्री अरूण सोनी, महेंद्र अहिरवार, मनीष सोनी, आशीष राय, राहुल पाठक, विकास जैन, राहुल ताम्रकार, मुकेश खरे, अनिल सैनी, अखिलेश सिंह, श्याम विश्वकर्मा, वेदप्रकाश दुबे, अखिलेश चौबे, अमर सिंह, जुगल अग्रवाल, बृजेंद्र अहिरवार, आदित्य सिरोठिया, पियूष नामदेव, संदीप सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment