11 सौ दीपों के यज्ञ और स्वदेशी, स्वाबलंवी और सशक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ प्रारंभ हुआ स्वदेशी मेला 2026

11 सौ दीपों के यज्ञ और स्वदेशी, स्वाबलंवी और सशक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ प्रारंभ हुआ स्वदेशी मेला 2026

12 दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन संपन्न होंगी सास्कृतिक और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी प्रस्तुतियां

 

दमोह। स्वर्णिम भारत फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा नगर के तहसील मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला 2026 का षुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री लखन पटेल समेत मुख्य अतिथि असेंदु शर्मा जी क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच, कपिल मलैया जी प्रांत संयोजक स्वदेशी जागरण मंच एवं प्रांत समन्वयक, स्वावलंबी भारत अभियान स्वदेशी जागरण मंच, प्रताप जी, प्रांतीय कृषि कार्यकारिणी सदस्य स्वदेशी जागरण मंच, विवेक शैन्डे विद्याभारती के क्षेत्रीय अध्यक्ष, आनंद कलादगी पुलिस अधीक्षक दमोह, ब्रजेन्द्र राठौर जी प्रांत सह प्रचार प्रमुख मेला समन्वयक, आकाश पाराशर विभाग पूर्णकालिक, डॉ. सोनल राय मेला समन्वयक, प्रांत महिला कार्य प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच, डॉ. मोनिका पालीवाल मेला संयोजक एवं जिला महिला कार्य प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच, दमोह, श्रीमती संगीता श्रीधर मेला सह संयोजक, आयोजन समिति समेत आमजन की उपस्थिति रही। शुभारंभ अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ परिवार द्वारा 11 सौ दीपकों को प्रज्जवलित करते हुए दीप यज्ञ किया गया जिसमें सशक्त, स्वाबलंबी और विकसित भारत की कल्पना के साथ जनकल्याण की भावना पूर्ण होने का आव्हान किया गया। इसके बाद संगीतमय हनुमान चालीसा, दीप प्रज्जवलन और देवउठनी पूजन करते हुए मेले के शुभारंभ की घोषणा की गई और आमजन को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

 

 

स्वदेशी और लोकल उत्पाद

 

स्वदेशी मेले में अपने नाम और मंशा अनुरूप स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को जगह दी गई है। मेले में मुख्य रूप से स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व के वर्षों में मेले के माध्यम से ऐसे कई उद्यमी सामने आए है जो मेले से अपने व्यवसाय को प्रारंभ करते हुए ना सिर्फ अपने लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार और अवसरों को सृजन कर रहे है।

प्रतिदिन होगी सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां

स्वदेशी मेले में मनोरंजन के रूप में महज व्यापारिक गतिविधियों तक ही सीमित नहीं रखा गया है बल्कि सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां भी इस मेले में लगातार जारी रहेगी। आयोजन समिति

द्वारा प्रतिदिन मंचीय प्रस्तुतियों में देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों के साथ स्थानीय और नवागत कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही दोपहर को विभिन्न प्रकार के खेलों के साथ मातृशक्ति और हमारी पारिवारिक और धार्मिक मान्यताओं को पिरोने बाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करते हुए, प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

उद्घाटन अवसर पर मेला संयोजिका डाॅ मोनिका पालीवाल, संयोजक डाॅ सोलन राय, बृजेन्द्र राठौर, की उपस्थिति रही।

Related posts

Leave a Comment