वृद्धाश्रम में जो भी व्यवस्थाएं हैं उसे और बेहतर कराया जायेगा- कलेक्टर श्री चैतन्य कलेक्टर श्री चैतन्य ने वृद्धाश्रम का लिया जायजा

वृद्धाश्रम में जो भी व्यवस्थाएं हैं उसे और बेहतर

 

कराया जायेगा- कलेक्टर श्री चैतन्य

 

कलेक्टर श्री चैतन्य ने वृद्धाश्रम का लिया जायजा

दमोह : 24 जून 2021

 

कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य वृद्धाश्रम पहुंचे, बुर्जुगों से मिले और व्यवस्थाओं के बारे में फीड बैक लिया। चैतन्य ने चिकित्सा सुविधा और दवाईयों आदि के बारे में भी जाना। श्री चैतन्य आज दोपहर करीब 12 बजे वृद्धाश्रम पहुंचे थे। यहां रह रहे बुर्जुर्गो ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। भ्रमण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय अदिति यादव और डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी मौजूद रही।

 

कलेक्टर श्री चैतन्य ने यहां वृद्धजनों से पेंशन मिलने की जानकारी ली। बताया गया मिल रही है। पानी की समस्या बताये जाने पर नगर पालिका अधिकारी को तत्काल पर्याप्त पेयजल उपलब्धता के निर्देश दिये गये साथ ही परिसर के सामने आवश्यक सुधार के लिये भी कहा गया। कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा यहां जो भी व्यवस्थाएं हैं, उसे और बेहतर कराई जायेगी। यहां पहुंचने पर कलेक्टर ने नाश्ता-भोजन-चाय आदि के बारे में जानकारी ली, भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों से भी चर्चा की।

Related posts

Leave a Comment