भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवतशरण माथुर के निधन पर जिला अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवतशरण माथुर के निधन पर जिला अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त

दमोह – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुशल संगठक , भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश सह संगठन महामंत्री भगवत शरण माथुर का आज भोपाल में निधन हो गयाl 70 वर्षीय माथुर पिछले कई महीनों से बीमार थेl भगवत शरण माथुर के निधन पर दमोह भाजपा जिला अध्यक्ष एड०प्रीतम सिंह लोधी, जिला पदाधिकारियों, भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की हैl
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवत शरण माथुर भाजपा के वरिष्ठ नेता थे जिन्होंने संपूर्ण जीवन भारतीय जनता पार्टी संगठन की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया उनके निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे

Related posts

Leave a Comment