शासकीय सेवकों की ईएसएस प्रोफाईल कोषालय  मे जमा किये जाये -कलेक्टर श्री चैतन्य

शासकीय सेवकों की ईएसएस प्रोफाईल कोषालय

 

मे जमा किये जाये -कलेक्टर श्री चैतन्य

 

दमोह : 29 जनवरी 2022

 

             कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य ने बताया कि समस्त शासकीय सेवकों को उनकी प्रोफाईल सबंधी विवरण आईएुएमआईएस साफ्टवेयर में अद्यतन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं। उन्होंने कहा आगामी दो वर्ष में सेवानिवृत्ति होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के ईएसएस अपडेशन कार्ययोजना अनुसार पूर्ण की जानी हैं। श्री चैतन्य ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने स्थापना लिपिक को ईएसएस अपडेशन की कार्यवाही कोषालय में उपस्थित होना सुनिश्चित किया जाये।

 

इस सबंध में जिला कोषालय अधिकारी आर के मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया जिनके यहां 5 कर्मचारी हैा वे 02 फरवरी 2022 तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। इसी प्रकार जिनके यहां 10 कर्मचारी हैं वे 02 फरवरी तक 5 कर्मचारियों का एवं 04 फरवरी तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। इसी प्रकार 10 से 50 तक कर्मचारी होने पर 02 फरवरी तक 05 कर्मचारी एवं 04 फरवरी तक 10 तथा 12 फरवरी तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। इसी प्रकार जहां पर 51 से 100 कर्मचारी हैं वे 02 फरवरी तक 05, 04 फरवरी तक 10, 12 फरवरी तक 50 प्रतिशत एवं फरवरी माह के अंत तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये।

 

उन्होंने कहा उपरोक्तानुसार कार्यवाही पूर्ण कर चरणबद्ध प्रमाणपत्र पुस्तुत किये जाये। प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में यह समझा जायेगा कि आपके द्वारा ईएसएस अपडेशन की कार्यवाही में उदासीनता बरती जा रही हैं। इस स्थिति में संपूर्ण देयक आहरण पूर्णत: स्थगित रखने बाध्य होना पडेगा।

Related posts

Leave a Comment