मध्य प्रदेश सरकार के विकास की रफ्तार का पहिया बहुत तेजी से चल रहा हैं-प्रभारी मंत्री श्री राजपूत

मध्य प्रदेश सरकार के विकास की रफ्तार का पहिया बहुत तेजी से

चल रहा हैं-प्रभारी मंत्री श्री राजपूत

नव निर्मित कोतवाली भवन सहित अन्य थाना एवं

तहसील कार्यालय सहित सामुदायिक भवन और सड़क का हुआ लोकापर्ण

दमोह : 05 मार्च 2022

            बहुत से विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया। बहुत सारी चीजें यहां बन चुकी हैं और बहुत सारी चीजें बन रही हैं, मध्य प्रदेश सरकार के विकास की रफ्तार का पहिया बहुत तेजी से चल रहा हैं। आज खुशी की बात है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन हैं, उनके जन्मदिन पर मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता सभी लोग एक-एक पौधा लगाकर उसमें अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस आशय के विचार आज प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने थाना कोतवाली दमोह के नव निर्मित कोतवाली भवन का लोकापर्ण करते हुये व्यक्त किये। इस मौके पर उन्होंने अन्य क्षेत्रों की थाना व तहसील भवनों एवं सामुदायिक भवन तथा सड़क का भी लोकापर्ण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज, विधायक दमोह अजय टंडन, विधायक हटा पीएल तंतुवाय, विधायक जबेरा धर्मेन्द्र सिंह लोधी, विधायक पथरिया रामबाई सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, कांग्रेस अध्यक्ष मनुमिश्रा सहित पूर्व विधायक लखन पटैल और सोनाबाई, जनपद

Related posts

Leave a Comment