तेजगढ़-झलोन में क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचे राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी

तेजगढ़-झलोन में क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचे राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी

दमोह : 29 दिसंबर 2023

            दमोह जिले के विधानसभा जबेरा के विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाये जाने के बाद,  प्रथम आगमन पर तेजगढ़, झलौन एवं तेंदूखेड़ा पहुंचे, जहां तेंदूखेड़ा के नगर वासियों ने मंत्री का तुला दान कर स्वागत किया।

            राज्य मंत्री (स्वंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा की मैं मंत्री अवश्य बन गया हूं लेकिन जबेरा विधानसभा के लिए जनसेवक हूं, क्योंकि आप सभी क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से ही मैं विधायक के बाद मंत्री बना हूं, मैं हमेशा सेवक की भॉति सेवा करूंगा।

            इस दौरान राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी पिपरिया नंदल बिजौरा, परासई, अर्थखेड़ातेजगढ़केवलारी, हिनौती मोहरा तिग्गडाहिनौती तिग्गडा, पुरा गोंची, झलौन, बगदरीबम्होरी सहित विभिन्न ग्राम पहुंचे जहां उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस पर राज्य मंत्री श्री लोधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

Leave a Comment