
दमोह कोतवाली अंतर्गत किलाईनाका क्षेत्र में एक घर में 12 नाबालिग बच्चों की सूचना मिली जिसमें दमोह पुलिस और महिला बाल विकास की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करके यहां 12 बच्चों को होना पाया जिस घर ये बच्चे रहते हैं,उस घर के मालिक के पास इनको यहां रखने के कोई भी कागजात इनके पास नहीं है ,बता दें कि जो बच्चे यहां मिले हैं वह मध्यप्रदेश के अन्य जिलों के बताए जा रहे हैं,दमोह कोतवाली टी आई आनंद राज का कहना है कि 12 बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है,और अभी मामले की जांच जारी है,
