मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी करेंगे ऐतिहासिक नोहलेश्वर मेले का भूमि पूजन

नोहटा महोत्सव एवं नोहलेश्वर मेला का भूमिपूजन कल

दमोह/नोहटा – दमोह जिले की विधानसभा जबेरा में 18 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक नोहटा महोत्सव एवं नोहलेश्वर मेला का भूमिपूजन जबेरा विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति पर्यटन धर्मस्य एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के कर कमलो से 10 फ़रवरी 2025 दिन सोमवार को नोहलेश्वर मंदिर परिसर नोहटा में दोपहर 1 बजे होगा। मेले के भूमि पूजन के साथ ही मेले के पोस्टर का विमोचन भी किया जाएगा एवं उसके बाद मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे!

Related posts

Leave a Comment