नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजघाट के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत

 

दमोह (नोहटा)। नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजघाट के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान इंदुर सिंह लोधी (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी मौजीलाल खमरिया थाना नोहटा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, इंदुर सिंह तेजगढ़ दक्षिण संभाग दमोह में लाइनमैन के रूप में पदस्थ थे। सोमवार रात लगभग 10 बजे वे बिजली सुधार कार्य के बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी राजघाट के पास ट्रक (क्रमांक MP 20 ZS 6408) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में  शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Related posts

Leave a Comment